शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाये ?What is the Stock Market in Hindi ?
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाये ?What is the Stock Market in Hindi?
नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे शेयर मार्केट के बारे में, शेयर मार्केट एक ऐसा व्यापार है जहाँ बहुत सी कंपनियों के शेयरों का क्रय-विक्रय होता है इस व्यापर में अधिक लाभ तथा अधिक हानि भी हो सकती है इसमें लोग कम पैसों में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं इसमें सुबह पैसा लगाकर शाम तक कमाई की जा सकती है इसमें निवेशक को शेयर की कीमत का 20 से 30 फीसदी हिस्सा लगाना पड़ता है और शाम तक प्रॉफिट के साथ वापस मिल जाता है इसे डी-ट्रेडिंग कहा जाता है इस व्यापार में अधिक लाभ तथा अधिक हानि के कारण इसे जोखिम भरा व्यापार कहते हैं इस व्यापार में अनुभव रखने वाले व्यक्ति ब्रोकर बन जाते हैं जो शेयर मार्केट में निवेश करने वाले व्यक्तियों को अपनी सलाह के अनुशार शेयर खरीदवाते तथा विचबाते हैं जहाँ share का मतलब होता है हिस्सा और बाजार, उसे कहते हैं जहाँ हम खरीद-बिक्री करते हैं।
बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो कहते हैं कि हर काम पैसे से नहीं होता है But ऐसा कोई भी काम नहीं है जो बिना पैसे के हो जाये, आज के समय में Job करके पैसे कमाए तो जा सकते हैं लेकिन इन पैसों से सिर्फ जरूरते ही पूरी होती हैं अगर सपने पूरे करने हैं तो इसके लिए Job के साथ-साथ (Business) व्यापार भी करना होगा।
इसलिए Bitcoin, E-Marketing, Share Market में पैसे invest करने ही होंगे
Bitcoin पर India में लोग ज्यादा भरोशा नहीं करते हैं E-Marketing से पैसा कमाने में ज्यादा समय लगता है लेकिन share market एक ऐसा plateform है जहाँ बस, कुछ समय में ही थोड़ा पैसा इन्वेस्ट करके बहुत ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है।
Share Market क्या है? :-
शेयर बाजार Stock Market के नाम से जाना जाता है जहाँ पर बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ Listed होती हैं शेयर बजार में पैसा इन्वेस्ट करने के तरीके को Trading कहा जाता है। शेयर बाजार में कोई भी व्यक्ति किसी कंपनी का शेयर खरीद या बेच कर उसके भाव के हिसाब से पैसा कमा सकता है अगर कोई व्यक्ति किसी कम्पनी का शेयर खरीद लेता है तो वह उस कंपनी के घाटे या मुनाफे का हिस्सेदार बन जाता है अगर उस कंपनी को प्रॉफिट होता है तो उसके शेयर का रेट बढ़ता है और जो व्यक्ति उस कंपनी के Share को खरीद चूका होता है उसको प्रॉफिट होता है और अगर Company Loss में जाती है तो उस व्यक्ति को भी लोस होता है शेयर बाजार किसी लिस्टेड Company में हिस्सेदारी खरीदने बेचने की जगह है कंपनी जहाँ पर अपने Share list करती है उसे स्टॉक एक्सचेंज कहते हैं भारत में दो प्रमुख शेयर बाजार हैं इन्हीं में लिस्टेड कंपनी के शेयर ख़रीदे-बैचे जाते हैं
- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE )
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)
कोई भी कंपनी BSE / NSE में कैसे List होती है ? :-
शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली कंपनी को लिखित में समझौता करना पड़ता है इसके बाद पूंजी बाजार नियामक SEBI के पास अपने जरूरी दस्तावेज जमा करती है SEBI द्वारा जाँच होने के बाद सुचना सही होने पर सभी शर्तों को पूरा करते ही कंपनी NSE /BSE में लिस्ट हो जाती है इसके बाद कंपनी अपनी गति-विधि की जानकारी शेयर मार्केट में अपडेट करती रहती है ताकि निवेशकों को जानकारी मिलती रहे।
आप कैसे कर सकते हैं ?शेयर बजार में निवेश की शुरुआत :-
सबसे पहले ट्रेडिंग और कंपनी के बारे में पूरी जानकारी पता करले उसके बाद शेयर खरीद सकते हैं इसके लिए Zerodha की मदद से डीमैट अकाउंट खोलना होगा जिसमें लगभग 300 Rupees का खर्चा आएगा। आप स्वयं ऑनलाइन अकाउंट खोल सकते हैं इसके बाद डीमैट अकाउंट को अपने बैंक account से Link करना होगा
अपने बैंक Account से डीमैट Account में फंड ट्रांसफर करिये और Zerodha की Website से LOG IN करके किसी Company के Share खरीद लीजिये लेकिन Share खरीदने से पहले जाँच ले कि किस Company के शेयर खरीदने में फायदा रहेगा आप Google की सहायता से भी Check कर सकते हैं इसके बाद ख़रीदे हुए शेयर आपके डीमैट account में transfer हो जायेंगे और आप जब चाहो तब उसे बैच सकते हो और Profit कमा सकते हो।
जैसे - कि आपने Royal Enfield के 50 शेयर ख़रीदे 50000 रू० में और 1 Month बाद वही share 80000 के हो गए तो आपको बेचने पर 30000 का फायदा होगा।
शेयरों के भाव में उतार-चढ़ाव क्यों आता है? :-
किसी कंपनी के काम-काज, आर्डर मिलने या छिन जाने, मुनाफा बढ़ने/घटने जैसी जानकारियों के आधार पर उस कंपनी का मूल्यांकन होता है क्योंकि लिस्टेड कंपनी हर रोज कारोबार करती हैं और उनकी स्तिथियों में हर रोज कुछ न कुछ बदलाव होता है इस मूल्यांकन के आधार पर माँग घटने बढ़ने से उसके शेयरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता रहता है। अगर कोई कंपनी लिखित समझौता का पालन नहीं करती है तो उसे SEBI द्वारा BSE/NSE से हटा दिया जाता है

jhgvkhgjkllk