ऑपरेटिंग सिस्टम या OS क्या है? What is Operating System in Hindi?

ऑपरेटिंग सिस्टम या OS क्या है? What is Operating System in Hindi?

नमस्कार दोस्तों अगर आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं तो क्या आप जानते हैं कि ये कम्प्यूटर कैसे कार्य करता है। जिस प्रकार मनुष्य के शरीर में बहुत से अंग होते हैं जो मनुष्य को जिन्दा रहने के लिए जरुरी होते हैं लेकिन शरीर में आत्मा एक ऐसी चीज है जो ना रहे तो मनुष्य का शरीर किसी काम का नहीं होता है उसी प्रकार कंप्यूटर में Operating System नहीं होता तो वह किसी काम का नहीं रहेगा।


ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?
Operating System एक सॉफ्टवेयर है जिसे शार्ट में OS भी कहा जाता है ऑपरेटिंग सिस्टम User और कम्प्यूटर के बीच Interface के रूप में कार्य करता है अर्थात ये Computer के हार्डवेयर और Application प्रोग्रामो को मैनेज करता है आसान शब्दों में ये वो सॉफ्टवेयर है जो User के द्वारा दिए गए निर्देशों को Computer को समझाता है इसके द्वारा अन्य Software तथा Hardware का संचालन किया जाता है Operating System के बिना कंप्यूटर एक Useless वस्तु है क्योंकि Operating System ही है जो बेजान हार्डवेयर को काम करने लायक बनाता है और हार्डवेयर में अन्य Software को भी चलाने में मदद करता  है ऑपरेटिंग सिस्टम दो प्रकार के होते हैं।

  • Character User Interface (CUI)
  • Graphical User Interface (GUI)

ऑपरेटिंग सिस्टम को विभिन्न बिन्दुओ द्वारा समझाया गया है:-

  • ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो यूजर तथा कंप्यूटर के बिच Interface की तरह कार्य करता है। 
  • Operating Sistem कम्प्यूटर में लोड होने वाला वह पहला प्रोग्राम है जिसे Programs of Program भी कहा जाता है। 
  • Operating System, कंप्यूटर के सभी संचालनों को Manage करता है। 
  • बिना Operating system के कंप्यूटर Useless होता है। 
  • ऑपरेटिंग सिस्टम दो प्रकार के होते हैं। 
(1) Character User Interface (CUI):-   ये operating system User-Friendly नहीं होता है और इस OS को चलाने के लिए हमेशा Command को Type करना पड़ता है। जैसे- DOS एक CUI ऑपरेटिंग सिस्टम है। 

(2) Graphical User Interface (GUI):-  ये Operating System User-Friendly होता है और इस OS को चलाने के लिए Command नहीं देनी पड़ती है और जिस प्रोग्राम को Open करना है उसपर Mouse से Click करना पड़ता है।
जैसे- Windows एक GUI ऑपरेटिंग सिस्टम है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की विशेषताऐ (Characteristics of operating system):-   ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत से सॉफ्टवेयर प्रोग्रामो का ग्रुप होता है जो आधार बनता है जिसमे दूसरे प्रोग्राम Run करते हैं। तथा कंप्यूटर से Connect सभी आउटपुट और इनपुट डिवाइस को Operating System ही कण्ट्रोल करता है। 
  • ऑपरेटिंग सिस्टम Memory को मैनेज करता है ये प्राइमरी Memory की जानकारी रखता है और memory के कोन से भाग का Use किस प्रोग्राम ने किया है ये पूरी जानकारी रखता है। 
  • ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोसेसर (CPU) को allocate करता है और जब किसी प्रोग्राम के लिए CPU की जरूरत ख़त्म हो जाती है तो इसे Deallocate भी करता है। 
  • यह Resources को allocate तथा deallocate करता है तथा यह निर्णय लेता है कि किस प्रोग्राम को Resources दी जाये। 
  • यह किसी भी प्रोग्राम या डेटा का Unauthorized एक्सेस से बचाता है इसमें Password तथा अन्य तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • यह बहुत ही Reliable होता है क्योंकि इसमें किसी वायरस तथा हानिकारक Codes को Detect किया जा सकता है 
  • इसकी Cost इसके features के आधार पर निर्धारित होती है  जैसे- Windows की कीमत 100$ के आस-पास होती है जबकि DOS तथा UNIX ऑपरेटिंग सिस्टम फ्री होता है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम के लाभ (Advantage of operating system):-

  • इसे आसानी से Use किया जा सकता है क्योंकि इसका Graphical Interface होता है 
  • इसके द्वारा Data को बहुत सारे User के साथ Share क्र सकते हैं। 
  • इसे आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है 
  • इसके द्वारा हम कंप्यूटर में कोई भी गेम या सॉफ्टवेयर इनस्टॉल कर सकते हैं
  • इसके द्वारा हम कुछ फ्री Operating system को भी आसानी से download कर Use कर सकते हैं। 
जैसे- LINUX 

ऑपरेटिंग सिस्टम के नुकसान (Disadvantage of  Operating System):-

  • Operating System फ्री के साथ-साथ बहुत महँगे भी होते हैं। जैसे - Original Windows की कीमत लगभग 5000 से 10000 रू० तक होती है। 
  • LINUX को चलाना थोड़ा कठिन होता है 
  • Mac OS में Virus का खतरा ज्यादा होता है। 
                                                           ---------------------------
                                                              ----------------------
Next Post Previous Post
1 Comments
  • Shiva Rasghor
    Shiva Rasghor June 5, 2020 at 7:41 PM

    Superb 👌👌👌

Add Comment
comment url