इंटरनेट क्या है और कैसे काम करता है? What is Internet and How does it work in hindi?
इंटरनेट क्या है और कैसे काम करता है? What is Internet and How does it work in hindi?
दोस्तों क्या अपने कभी सोचा है कि आप जिस Internet का इस्तेमाल करते हैं उसको हिंदी में क्या कहते हैं? इसका मालिक कौन है? तथा इसकी खोज किसने की, भारत में internet कब आया ? इंटरनेट का क्या महत्व है? इंटरनेट का इतिहास क्या है? तो आइये जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।इंटरनेट हम इंसानो की जरूरतों का मूल हिस्सा बन चुका है। इंटरनेट के बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है अगर देखा जाये तो इंटरनेट हमारे जीवन का महत्व अंग बन चुका है क्योंकि आज कल की नौजवान पीढ़ी बिना खाये, बिना पये, और बिना सोये तो रह सकते हैं लेकिन बिना इंटरनेट के नहीं रह सकते हैं पहले का समय हुआ करता था जब लोगों के पास समय गुजारने के लिए कुछ भी नहीं था तब लोग तरह -तरह के कार्ड्स, लूडो और खेल या फिर संगीत गाया और सुना करते थे। अब हमें इंटेरनेट घर से लेकर बाहर तक कहीं न कहीं मिल ही जाता है जैसे- घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग के लिए, मनोरंजन के लिए, बैंकिंग, ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने के लिए, बिसनेस के प्रचार के लिए, किसी फोटो या डॉक्यूमेंट को व्हाट्सप्प, टेलीग्राम, ईमेल के माध्यम से ट्रांसफर करने के लिए। इसी के साथ आप इस आर्टिकल को भी इंटरनेट से Connect मोबाइल या कंप्यूटर पर पढ़ रहे होंगे। मैं भी इसी के इस्तेमाल से इस पोस्ट को आप तक पहुंचा पाया हूँ।
इंटरनेट क्या है? What is Internet?
इंटरनेट एक ऐसा माध्यम है जो दुनिया के अलग -अलग जगहों पर स्थित Computer या Device को एक - दूसरे से Data Exchange करने के लिये Connect करता है Internet दो वर्ण से मिलकर बना है Inter और Net . इसमें Inter का मतलब है एक दूसरे से जुड़ा हुआ और Net का मतलब है जाल इंटरनेट का फुलफॉर्म Interconnected Network होता है एक ऐसा नेटवर्क जो एक Computer को दूसरे Computer से जोड़ना का काम करता है उसे इंटरनेट कहा जाता है आसान शब्दो में इंटरनेट एक global network होता है जिसके द्वारा बहुत सारे Computer अलग -अलग जगहों पर एक -दूसरे से Data Exchange करने के लिए कनेक्ट होते हैं ये सभी कम्प्यूटर डाटा को E-Mail, Social Networking, E-commerce, Video कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये डाटा Exchange करते हैं।इंटरनेट का इतिहास History of internet in hindi :-
यहाँ हम बात करते हैं कि इंटरनेट कब शुरू हुआ था। तो वो साल था 1969 ये वही दिन था जब पहली बार अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक से अधिक कम्प्यूटरों को जोड़कर एक नेटवर्क लॉन्च किया जिसका नाम Advanced Reserch Project Agency (ARPA) रखा गया था। इसका प्रयोग गुप्त सूचनाओं को भेजने में किया गया जैसे-जैसे इसके फायदों का पता हमें चलता गया वैसे-वैसे इसका इस्तेमाल बढ़ता गया और आज 5G का युग आ चुका है। और आगे भी ये बढ़ता रहेगा तो आइये देखते हैं कि इंटरनेट शुरू होने के बाद से अब तक हमारे पास कैसे पंहुचा।- इंटरनेट के लिए पहली बार ARPANET के नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। Research Project Agency Network नाम से इसको अमेरिकी डिफेन्स डिपार्टमेंट ने 1969 में Dovelop किया।
- ARPANET को गुप्तरुप से युद्ध के समय Message भेजने के लिए बनाया गया था।
- 1972 में Retamolins ने पहली बार ईमेल Send किया इस तरह से ईमेल Messages का उपयोग बढ़ता गया इस रूप से ये नेटवर्क बहुत ही लोकप्रिय हो गया।
- इसके बाद 1979 में पहली बार इसका ब्रिटिश पोस्ट ऑफिस में Technology के रूप में इस्तेमाल किया गया।
- 1984 के आने तक इस नेटवर्क से लग-भग 1000 Computers जुड़ चुके थे।
- अब इसका इस्तेमाल अन्य सेक्टरों में भी होने लगा और नेटवर्क फैलता चला गया, जो अब तक फेल ही रहा है।
- 1986 में इंटरनेट को NSFNET नाम दे दिया गया और इसने पूरी दुनिया में अपने महत्वों को साबित कर दिया।
इंटरनेट की खोज किसने की Who Disovered The Internet :-
इंटरनेट की खोज करना किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं थी। इसकी खोज के पीछे कई लोगों का हाथ था। कई सारे साइंटिस्ट और इंजिनियरों ने मिलकर इसकी खोज की थी। 1957 में वर्ल्ड बार के समय अमेरिका ने Advanced Reserch Project Agency (ARPA) की स्थापना की। जिसका उद्देश्य एक ऐसी टेक्नोलॉजी को बनाना था जिससे की एक कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर से जोड़ा जा सके। पहले लियोनार्ड क्लेरोंक ( leonard kleonrock) ने इंटरनेट बनाने की योजना बनाई। J.C.R Licklider ने उस योजना के साथ, रोबोट ट्रेलर की मदद से एक नेटवर्क बनाया जिसका नाम ARPANET था। 1969 में ARPA एजेंसी ने ARPANET की स्थापना की जिसमें किसी भी कंप्यूटर को अन्य किसी भी कंप्यूटर से जोड़ा जा सके 1980 के अंत तक उसका नाम INTERNET हो गया।
इंटरनेट का मालिक कौन है? Owner Of Internet in hindi :-
इंटरनेट का मालिक कोन है? हम मैं से बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता होगा कि हम जिस इंटरनेट का इस्तेमाल दिन-रात करते हैं आखिर इसका मालिक कोन है जब हम इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए किसी Company (Jio, Airtel, Idea) या अन्य से Recharge करते हैं ये सवाल हमारे मन में आता है कि ये सारी कम्पनिया किसे पैसा देती हैं तो चलिए जानते हैं इंटरनेट का मालिक कोई एक व्यक्ति, देश या किसी देश की सरकार नहीं है इसमें कई कम्पनिया शामिल हैं।आप अभी इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो इस आर्टिकल को आप हजारो किलोमीटर दूर रखे Website के Server और आपके मोबाइल या कंप्यूटर के बीच एक connection बन रहा है और इसी कनेक्शन के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। ये रुपए आप National level की Company जैसे (Jio, Airtel, Idea) या लोकल internet provider को देते हैं लेकिन ये नेशनल Company भी Internet के लिए International Companies को पैसा देती हैं।
इंटरनेट का उपयोग Uses of Internet :-
जैसा कि हम जान ही चुके हैं कि इंटरनेट हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चूका है इंटरनेट का उपयोग एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में या एक device से दूसरे device में डाटा send और receive करने के लिए करते हैं। आजके जमाने में इंटरनेट का उपयोग का दायरा असीमित हो चूका है।
इसके कुछ प्रमुख उपयोग को जानते हैं ------------------
- घर बैठे Shopping कर सकते हैं
- Online पढ़ाई के लिए
- बैंकिंग के लिए
- मनोरंजन के लिए
- किसी Document को Mail के माध्यम से Transfer करने के लिए
- विज्ञानपन के लिए
- अपने बिज़नेस के प्रचार-प्रसार के लिए
- मोबाइल फ़ोन या बिजली का बिल जमा करने के लिए
- Online News पढ़ने के लिए
- Online Railway या Flight Ticket Book करने के लिए
- Video Calling करने के लिए
- किसी भी प्रकार की जानकारी इत्यादि।
इंटरनेट के फायदे Advantages of Internet in Hindi :-
किसी भी चीज को जरूरत के हिसाब से उपयोग करने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं इंटरनेट दे फायदे इतने हैं कि इसकी कोई सीमा नहीं है। अभी के वक्त में नेट पर Knowledge का अपार भंडार छुपा है साथ ही साथ नेट से घर बैठे बहुत सारे कार्य भी पूरे हो जाते हैं आइये थोड़ा Detail में जान लेते हैं।
- आज के वक्त में Facebook और Whatsapp app हैं जिन्हे हर Smart Phone यूजर यूज करता है इन App से इतने फायदे हैं कि Voice Message, Text Message, तथा Video Calling आसानी से कर सकते हैं
- Education के क्षेत्र में नेट का बहुत बड़ा योगदान है इंटरनेट पर बहुत सी Free Websites हैं जो Free और Paid तरिके से एजुकेशन के course करबाती हैं
- इंटरनेट का उपयोग इंटरटेनमेंट ,Mp3 song ,videoes ,Movies आदि में किया जाता है।
- Youtube जैसे प्लेटफॉर्म पर Millions वीडियो,songs ,movies हैं जिससे लोग अपना मनोरंजन करते हैं
- Amazon ,Flipkart जैसी बहुत सारी ईकॉमर्स company हैं जो ऑनलाइन Shopping करने वालों को Home डेलिवरी service देती हैं।
इंटरनेट के नुकसान Disadvantages of Internet in Hindi :-
दोस्तों दुनिया में हर चीज की सीमा होती है जरुरत से ज्यादा किसी भी चीज का उपयोग करने पर उस चीज के नुकसान भी बहुत होते हैं जिस प्रकार इंटरनेट के उपयोग से फायदे हैं इस प्रकार इसके उपयोग से नुकसान भी बहुत हैं तो जान लेते हैं इसके नुकसान के बारे में -----------------
- कुछ लोगों को नेट की लत लग जाती है उन्हें किसी भी काम का ख्याल नहीं रहता है ऐसे में बस लोग अपने समय की बर्बादी करते रहते हैं और बे मतलब इंटरनेट से चिपके रहते हैं।
- हम Social Media पर अपने बारे में बहुत सी Detail डालते हैं जो कभी-कभी बुरे लोगों के द्वारा access कर ली जाती है जो हमारे लिए हानिकारक हो सकती है।
- जब से नेट बना है तब से वायरस अटेक होता आ रहा है ये सबसे बड़ा खतरा है। जो किसी भी Information को ख़त्म करके लाखो का नुकसान कर सकता है।
- आजकल बच्चो को भी mobile दे दिया जाता है मोबाइल में पोर्नोग्राफी कंटेंट को access करना बहुत आसान है। इससे बच्चो पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि भारत सरकार के द्वारा कुछ Popular पोर्नोग्राफी साइटों को India में बैन कर कर दिया गया है फिर भी बच्चे किसी ट्रिक से या VPN चालू करके Pornography साइटों को देखते हैं।

Bahut sahi jankari best of luck
Ya very useful
Very useful������������
Very useful👆🏻👌🏻👍🏼
Nyc
I LOVE YOU ❤
Very nice
Very nice
Most useful information