Arogya Setu Corona Virus(Covid-19) Tracking App क्या है ?

Arogya Setu Corona Virus(Covid-19) Tracking App क्या है ?


आजकल दुनिया एक ऐसी महामारी से जूझ रही है जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है। इस महामारी का नाम है Corona Virus(Covid-19).ऐसे में हर एक सरकार की कोशिश यह है कि इस महामारी को फैलने से कैसे रोका जाये इसके अभी तक मुख्यतय दो उपाय हैं Social Distancing और Self Quarantine लेकिन इसे फैलने से रोकने के लिए यह उपाय काफी नहीं हैं इसलिए भारत सरकार ने Covid-19 Tracking Mobile App लॉन्च किया है और इस ब्लॉग में हम इसी के बारे में बात करेंगे। कि Arogy Setu (Covid-19) Live Status Traker Mobile App क्या है और कहाँ से डाउनलोड करना है इस App को Setup करने का सही तरीका क्या है हम आज इन सभी विषयों के बारे में जानकारी मुहैया कराएंगे।


लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरोग्य सेतु एप्प 2 April 2020 को लॉन्च किया गया था। इस एप्प का मुख्यउद्देश्य आप को इस बात की जानकारी मुहैया कराना है कि आप जाने- अनजाने में किसी कोरोना वायरस संक्रमित इन्शान के संपर्क में आये हैं या नहीं। कोरोना वायरस से बचने में आरोग्य सेतु आपकी किस तरह मदद करता है आइये जानते हैं।

आरोग्य सेतु मोबाइल App :-

यह App User Friendly इंटरफ़ेस के साथ आता है इस App को  Android यूजर Google Playstore से download करेंगे और IOS यूजर Apple Store से Download करेंगे।
आरोग्य सेतु App लांच होने के बाद से अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार Install किया जा चुका है Testing के दौरान इस App का नाम कोरोना कवच रखा गया था यह App नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेण्टर द्वारा Dovelop किया गया है भारत सरकार लोगों को मैसेज भेजकर इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रही है।

आरोग्य सेतु कोरोना वायरस (Covid-19) Tracking App को मोबाइल में download करने के बहुत से फायदे हैं।
(1) यह App देश की मुख्य 12 भाषाओ में उपलब्ध है इसे किसी शहर या गाँव में रहने वाले लोग आसानी से यूज़ कर सकते हैं
(2) यहाँ पर यूजर को अपनी कुछ Detail डालने के बाद यह App बता देता है कि आप में कोरोना वायरस के लक्षण हैं या नहीं। इसके साथ-साथ आपके आस-पास Corona संक्रमित व्यक्ति तो नहीं है।
(3) यह  App ब्लूटूथ और GPS के द्वारा Location की सहायता से कोरोना संक्रमित व्यक्ति का पता लगता है। (4) अगर सभी मोबाइल User इस App को Download करके अपने बारे में सही जानकारी देते हैं तो Lockdown जैसी स्थिति जल्द से जल्द ख़तम हो सकती है।

आरोग्य सेतु Mobile App कैसे Download करें :-

यह App एंड्राइड व ios दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है हम यहाँ पर आपको Android Mobile में Install कैसे करते हैं इस बारे में बताएंगे।
        तो इसे Download करके Setup कैसे करना है इसके बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि आप इस App को सही तरह समझ पाए और इस App का सही तरह इस्तेमाल कर पाए।
Step1 :- सबसे पहले Play store से आरोग्य सेतु App डाउनलोड करें और अपनी भाषा का चयन करें और फिर Next पर Click करें।
Step2 :- Next करने के बाद आपको कुछ General Imformation देखने को मिलेगी आप उन्हें Slide करके Next Step पर जायें।
Step3 :- यहाँ पर आपको Register का बटन मिलेगा उस पर click करें और Policy Privacy को agree करें।
Step4 :- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे और OTP verify करें।
Step5 :- यहाँ आप अपना Gender, Age, Profession सलेक्ट करें।
Step6 :- अब यहाँ अपना नाम दर्ज करे और अपनी International Travel के बारे में जानकारी Submit करें।

  इसके बाद आपका 20 Second Helth Assignment test होगा जिसमे आपको कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।

(1) क्या आपको खाँसी, बुखार या साँस लेने में कोई दिक्कत लग रही है
(2) क्या आपको पहले कभी Diabetes, Hypertension, Lungsdisease जैसी कोई बीमारी थी।

जैसे ही आप इन सवालों के जवाब देंगे उसी हिसाब से आपको रिजल्ट मिल जायेगा। सरकार हर नागरिक से अनुरोध कर रही है, कि वह अपने बारे में बिल्कुल सही जानकारी दे तकि उसके साथ-साथ दुसरो का भला हो सके।

मैंने यहाँ पर Image लगाने से अच्छा समझा कि आरोग्य सेतु अप्प की एक वीडियो लगा दूँ  जिससे कैसे सेटअप  करना है और किस तरह से सवालों के जवाब देने हैं आप Download से लेकर सभी Step इस Video में देख सकते हैं Video अच्छी लगे तो Like & Share करें।


Next Post Previous Post
2 Comments
  • Unknown
    Unknown May 26, 2020 at 4:43 PM

    Nice

  • Shiva Rasghor
    Shiva Rasghor June 1, 2020 at 2:57 PM

    Super 👌👌👌

Add Comment
comment url